‘शानदार’ इंतजार के लायक : आलिया

मुंबई, 27 जुलाई (आईएएनएस)। आलिया भट्ट आगे शाहिद कपूर के साथ ‘शानदार’ फिल्म में नजर आएंगी। उन्होंने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों से कहा कि उम्मीद है कि आगामी फिल्म इंतजार के लायक होगी।

आलिया ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘शानदार’ के इंतजार में हमारी जान जा रही है! दोस्तों यह बहुत जल्द आ रही है। प्रतीक्षा कराने के लिए माफी चाहती हूं, लेकिन उम्मीद है कि यह पूरी तरह से इस इंतजार के लायक होगी।”

आलिया की ट्वीट के जवाब में इसके निर्माताओं में से एक और उन्हें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से पहला ब्रेक देने वाले करण जौहर ने लिखा, “फिल्म ‘शानदार’ के इंतजार में हमारी जान जा रही है! यह ट्रेंडिंग कर रहा है। ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बहुत जल्द आ रही है।”

विकास बहल निर्देशित ‘शानदार’ एक रोमांटिक-हास्य फिल्म है। इसमें पंकज कपूर और संजय कपूर भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493