नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर कहा कि यदि हम पर हमला हुआ, तो हम भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।
इस आतंकवादी हमले में छह लोग मारे गए हैं।
राजनाथ ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “हम पहले हमला नहीं करेंगे। लकिन यदि हम पर हमला हुआ तो हम मुंहतोड़ जवाब जरूर देंगे।”
उन्होंने कहा, “हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं, लेकिन राष्ट्र के सम्मान की कीमत पर नहीं।”
dharmpath.com dharmpath