जम्मू, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अधिकारियों ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने से इंकार किया, जैसा कि कुछ मीडिया रपटों में कहा गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “बडवार सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से गोलीबारी के अभ्यास को मीडियाकर्मियों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन समझ लिया और इसे लेकर रपटें दी।”
अधिकारी ने कहा, “आज द्विपक्षीय संघर्ष विराम के उल्लंघन की कोई पुष्टि नहीं की गई है।”
dharmpath.com dharmpath