टेनिस : इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे फेडरर, नडाल

इंडियन वेल्स, 16 मार्च (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और स्पेनिश दिग्गज राफेल नडाल इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

समाचर एजेंसी एफे के अनुसार, शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हरकच को 6-4, 6-4 से मात दी जबकि वर्ल्ड नंबर-2 नडाल ने रूस के कारने खाचानोव को 7-6(7-2), 7-6 (7-2) से पराजित किया।

फेडरर ने हरकच के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और पूरे मैच के दौरान बेहतरीन सर्विस की।

दूसरे सेट में भी वर्ल्ड नंबर-4 ने अपने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। यह मुकाबला एक घंटा और 13 मिनट तक चला।

दूसरी ओर, नडाल को रूसी खिलाड़ी ने कड़ी टक्कर दी।

खाचानोव ने पूरे मुकाबले में 17 एस मारे। दोनों सेट को टाई-ब्रेकर तक ले गए।

पहले सेट के टाई-ब्रेकर में नडाल ने दमादार खेल दिखाया और 7-2 से जीत दर्ज करते हुए बढ़त बना ली।

खाचानोव दूसरे सेट के टाई-ब्रेकर में भी स्पेनिश दिग्गज से पार नहीं पा सके। नडाल ने 7-2 से टाई-ब्रेकर जीतते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493