बिहार : आपसी विवाद में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या, 5 घायल

भभुआ, 16 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद में शनिवार को दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

सोनहन के थाना प्रभारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि चार दिन पहले कीर कला गांव में एक विवाह कार्यक्रम में गांव के ही दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर शनिवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों में मुन्ना चौधरी और गवाली कंहार शामिल है। सभी घायलों को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए सभी को वाराणसी भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर सोनहन थाना में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493