टेनिस : गुलबर्गा ओपन में करमन ने कनिका को हराया

गुलबर्गा (कर्नाटक), 23 नवंबर (आईएएनएस)। युवा टेनिस प्रतिभा करमन कौर थांडी ने सोमवार को आईटीएफ गुलबर्गा ओपन में कनिका वैद्य को हराकर अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया।

करमन ने कनिका को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से हराया।

गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी अमेरिका में बस चुकी हैं। विश्व रैंकिंग में 778वें पायदान पर मौजूद टोरंटो की करमन ने एकतरफा मुकाबले में कनिका को हराया।

करमन ने जोरदार सर्व किए, जिनका कनिका के पास कोई जवाब नहीं था। करमन किसी पेशेवर खिलाड़ी के अंदाज में खेल रही थीं।

करमन अब अगले दौर में शीर्ष वरीय प्रेरणा भांबरी और चीन की शी-यो वांग के बीच विजेता से भिड़ेंगी।

सोमवार को दूसरी वरीय नताशा पाल्हा, चौथी वरीय प्रार्थना थोंबारे, छठी वरीय निधि चिलुमुला और आठवीं वरीय रीया भाटिया आसानी से दूसरे दौर में पहुंच गईं।

थोंबारे ने अभिनिका रंगनाथन को 7-5, 6-2 से, चिलुमुला ने सिमरन केजरीवाल को 6-1, 6-0 से, नताशा ने साई देदिप्या येद्दुला को 6-1, 6-1 से और रिया ने थाईलैंड की प्लोब्रुंग प्लिप्यूच को 7-6(8), 6-2 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493