टेनिस : निखिल को हराकर दीपक सेमीफाइनल में पहुंचे

बेंगलुरू, 1 जुलाई (आईएएनएस)। केटीपीपीए-एआईटीए चैम्पियनशिप सीरीज जूनियर टेनिस टूर्नामेंट के बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को कर्नाटक के गैरवरीय दीपक ए. ने कर्नाटक के ही दूसरे वरीय निखिल निरंजन को सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

निखिल को दीपक ने 6-1, 6-3 से हराया।

चौथे वरीय बंगाल के आदित्य रॉय भी उलटफेर का शिकार हो बाहर हो गए।

आदित्य को गैरवरीय तमिलनाडु के सुभाष परमशिवम ने भी दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में 6-1, 6-3 से मात दी।

शीर्ष वरीय तमिलनाडु के राजेश कानन और तीसरे वरीय कर्नाटक के संदेश कांतिमहंती हालांकि अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफल रहे।

बालिका वर्ग में भी उलटफेर करते हुए गैरवरीय कर्नाटक की चंद्रिका जोशी ने अपनी ही टीम की साथी खिलाड़ी नैशा श्रीवास्तव को 6-2, 6-4 से हरा दिया, जबकि शेष शीर्ष तीन खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में प्रवेश करने में सफलता पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493