राजनाथ सिंह ने श्रीनगर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को श्रीनगर में राज्य में सुरक्षा की सामान्य स्थिति तथा अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा की।

इस बैठक में सुरक्षा एजेंसियों तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों सहित राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे। राजनाथ सिंह ने बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए अधिकारियों को आपस में इनपुट साझा करने तथा समन्वय करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। गृह मंत्री ने अमरनाथ यात्रा मार्ग तथा श्रद्धालु शिविरों में खानपान, दवा तथा संचार संपर्क की भी समीक्षा की। इस बैठक में जम्मू एवं कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493