टेनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स से वापसी के लिए तैयार मरे, जोकोविक

रूकेब्रूने-कैप-मार्टिन (फ्रांस), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कोहनी की चोट से उबरकर विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे और दूसरी विश्व वरीयता प्राप्त सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविक इस सप्ताह शुरू हुए टूर्नामेंट मोंटे कार्लो मास्टर्स से टेनिस कोर्ट में वापसी के लिए तैयार हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी मरे और सर्बिया के दिग्गज जोकोविक दोनों ही कोहनी की चोट से जूझ रहे थे।

मरे ने इस साल अपना पिछला मैच 12 मार्च को इंडियन वेल्स टूर्नामेंट में खेला था। मोंटे कार्लो के पुरुष एकल वर्ग में उनका मुकाबला बुधवार को जाइल्स मुलर या टोमी रोबडरे में से किसी एक खिलाड़ी के खिलाफ होगा।

एक बयान में मरे ने कहा, “अगर मुझे लगा कि मैं कोई खतरा मोल ले रहा हूं, तो नहीं खेलूंगा।”

मरे की तरह ही जोकोविक भी कोहनी की चोट के चलते कोर्ट से बाहर चल रहे थे। वह मियामी मास्टर्स में शामिल नहीं हो पाए। उनका मुकाबला मोंटे कार्लो मास्टर्स में फ्रांस के जाइल्स सिमोन से होगा।

जोकोविक ने कहा, “एक एथलीट के लिए चोट से गुजरना आम बात है और करियर में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मैं अपने आप पर और मुकाबले में करने वाले प्रयासों पर भरोसा करता हूं। मुझे इस उम्मीद को बनाए रखना होगा कि जिस परिणाम की मैं आशा करता हूं, वह हासिल करूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493