टोइफा : तकनीकी श्रेणी में अधिकांश अवार्ड ‘बाजीराव मस्तानी’ को

दुबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। यहां दूसरे टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा) समारोह में तकनीकी श्रेणी में अधिकांश पुरस्कार संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को मिले।

दुबई, 18 मार्च (आईएएनएस)। यहां दूसरे टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्ड्स (टोइफा) समारोह में तकनीकी श्रेणी में अधिकांश पुरस्कार संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को मिले।

फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण व प्रियंका चोपड़ा की दमदार अदाकारी देखने को मिलती है।

टोइफा की तकनीकी श्रेणियों के पुरस्कारों की घोषणा गुरुवार रात की गई, जिसमें 400 अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमेटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन के पुरस्कार से नवाजा गया।

सर्वश्रेष्ठ परिधान डिजाइन(अंजू मोदी) का पुरस्कार लेने के लिए मंच पर रणवीर सिंह पहुंचे। अंजू किसी कारणवश पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाईं।

इस दौरान रणवीर ने शो के सह-मेजबान मनीष पॉल व हुमा कुरैशी के साथ फिल्म के चर्चित गाने ‘पिंगा’ पर ठुमके भी लगाए।

वहीं, सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत ‘बजरंगी भाईजान’ को सर्वश्रेष्ठ कहानी (के.वी. विजेंद्र प्रसाद) का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पेश करने के लिए मंच पर बॉलीवुड किंग शाहरुख खान पहुंचे। प्रसाद के समारोह में उपस्थित न होने पर उनकी तरफ से अभिनेत्री करीना कपूर पुरस्कार लेने मंच पर आईं।

शूजित सरकार निर्देशित ‘पीकू’ को सर्वश्रेष्ठ पटकथा का पुरस्कार मिला। कंगना रनौत की मुख्य भूमिका वाली ‘तनु वेड्स मनु रिट्नर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ संवाद का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का अवार्ड फिल्मकार व कोरियोग्राफर रीमो डिसूजा को दिया गया। रीमो की जगह परिणीति चोपड़ा पुरस्कार लेने मंच पर पहुंचीं। परिणीति शुक्रवार को इस पुरस्कार समारोह के मुख्य कार्यक्रम की सह-मेजबान होंगी।

अभिनेता रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन, गौतम गुलाटी और रोनित रॉय ने भी इस समारोह की तकनीकी श्रेणियों के पुरस्कार समारोह की शोभा बढ़ाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493