टोइफा 2016 : बॉलीवुड सितारे दुबई में लगाएंगे ग्लैमर का तड़का

दुबई, 16 मार्च (आईएएनएस)। यहां मंच सजकर तैयार हो चुका है और बस कार्यक्रम शुरू होने का इंतजार है। फिल्मी सितारों की चकाचौंध से भरपूर इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को हो रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवार्डस (टीओआईएफए) 2016 में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बड़े सितारों के आने की उम्मीद है। आयोजकों ने यह जानकारी दी है।

इनके अलावा करीना कपूर, संजय लीला भंसाली और रणवीर सिंह जैसे सितारे भी इस कार्यक्रम में अपना जलवा दिखाएंगे। विदेशी जमीन पर आयोजित होने वाली इस देशी कार्यक्रम का यह दूसरा साल है। पिछला आयोजन 2013 में ब्रिटिश कोलंबिया के वेंकुवर में किया गया था और लंबे इंतजार के बाद एक बार प्रशंसकों के सामने है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया समूह के अंतराष्ट्रीय व्यापार निदेशक समीर सोनी ने बताया, “यह खाड़ी देशों में आयोजित होनेवाला सबसे बड़ा बॉलीवुड कार्यक्रम होगा, जिसमें फिल्म जगत की सबसे बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।”

इस कार्यक्रम का आयोजन 25,000 दर्शकों की क्षमता वाले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा। रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा इस कार्यक्रम का संचालन करेंगी।

परिणीति ने आईएएनएस को बताया, “दुबई में कोई शो करना मेरे लिए हमेशा मजेदार रहा है, क्योंकि यहां बहुत सारे भारतीय रहते हैं। जब भी हम यहां शो करने आते हैं हमेशा मजेदार अनुभव मिलता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493