महिला गोल्फ : पहले दिन अमनदीप को बढ़त

गुड़गांव, 16 मार्च (आईएएनएस)। हीरो वूमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर के सातवें चरण के पहले दिन बुधवार को अमनदीप द्राल ने चार अंडर 68 का स्कोर कर बढ़त ले ली।

क्लासिक गोल्फ एंड कंट्री क्लब में जारी इस टूर्नामेंट के पहले दिन की समाप्ति के बाद किरण माथारू दूसरे स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने पहले दिन दो अंडर 70 का स्कोर किया।

स्मृति मेहरा ने पार 72 का स्कोर किया और वह पहले दिन की समाप्ति के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।

सात लाख रुपये इनामी इस टूर्नामेंट में 22 गोल्फ खिलाड़ी हिस्सा ले रहीं हैं।

पंचकुला की अमनदीप ने दिन की अच्छी शुरुआत की और पहले नौ होल तक एक भी बोगी नहीं लगाई। सातवें होल में उन्होंने बर्डी लगाकर स्कोर मजबूत कर लिया था। इसके बाद 16वें, 17वें और 18वें होल में लगातार तीन बर्डी लगाकर चार अंडर 68 का स्कोर किया।

इंग्लैंड की किरण की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने पहले, दूसरे और सातवें होल में बोगी लगाई। इसके बाद उन्होंने 10वें, 14वें, 17वें, 18वें, होल में बर्डी लगाकर शानदार वापसी की।

कोलकाता की स्मृति शुरुआत अच्छी नहीं रही। वह दूसरे और तीसरे होल में एक शॉट्स से चूक गईं। उन्होंने हालांकि चौथे और पांचवे होल में बर्डी लगाई। सातवें और आठवें होल में वह फिर बोगी लगा बैठीं। नौवें होल में उन्होंने बर्डी लगाकर नुकसान की भरपाई की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493