Thursday , 9 May 2024

Home » विश्व » नाइजीरिया में मस्जिद में फिदायीन हमला, 22 मरे (लीड-1)

नाइजीरिया में मस्जिद में फिदायीन हमला, 22 मरे (लीड-1)

एक बयान में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक हमला मस्जिद के अंदर हुआ, जबकि दूसरा हमला इसके कुछ मिनटों बाद 50 मीटर की दूरी पर हुआ।

उन्होंने कहा कि दोनों फिदायीन हमलावर महिलाएं थीं।

इससे पहले, स्थानीय अधिकारियों ने कहा था कि हमले में 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सेना के प्रवक्ता ने कहा कि सभी घायलों को वाणिज्यिक शहर मैदुगुरी के निकट एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हमले के बाद बचाव अभियान का समन्वय करने वाले नागरिक संयुक्त टास्क फोर्स के नेता अलहाजी दामबत्ता के मुताबिक, सुबह की नमाज के वक्त ही एक फिदायीन मस्जिद में दाखिल हो गई थी।

हमले के पीछे आतंकवादी संगठन बोको हराम का हाथ माना जा रहा है। कैमरून, चाड व नाइजर में अपना नेटवर्क फैलाने वाले इस संगठन ने साल 2009 से लेकर अब तक हजारों लोगों का अपहरण किया है और इससे अधिक लोगों की जानें ली है।

इस साल की शुरुआत में नाइजीरिया की सरकार ने कहा कि उसने तकनीकी तौर पर बोको हराम को हरा दिया है, लेकिन उससे संबंधित समूहों द्वारा हमले जारी रखने की संभावना है।

नाइजीरिया में मस्जिद में फिदायीन हमला, 22 मरे (लीड-1) Reviewed by on . एक बयान में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक हमला मस्जिद के अंदर हुआ, जबकि दूसरा हमला इसके कुछ मिनटों बाद 50 मीटर की दूरी पर हुआ।उन्होंने कहा कि दोनों फिदायीन हमला एक बयान में सेना के प्रवक्ता ने कहा कि एक हमला मस्जिद के अंदर हुआ, जबकि दूसरा हमला इसके कुछ मिनटों बाद 50 मीटर की दूरी पर हुआ।उन्होंने कहा कि दोनों फिदायीन हमला Rating:
scroll to top