ट्यूनीशिया में संग्रहालय पर हमला, 8 पर्यटक मारे गए (लीड-1)

ट्यूनिश, 18 मार्च (आईएएनएस)। आतंकवादियों ने ट्यूनीशिया के संसद परिसर पर बुधवार को हमला बोल दिया। इस परिसर में मौजूद संग्रहालय पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें आठ पर्यटकों की मौत हो गई जबकि कई व्यक्तियों को बंधक बना लिया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, सैनिकों के वेश में बुधवार को आतंकवादियों के एक समूह ने ट्यूनीशिया की संसद की इमारत के रास्ते बारडो संग्रहालय में प्रवेश किया।

पूर्व की रपट के अनुसार, बुधवार सुबह संसद भवन परिसर के पास गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इसके तत्काल बाद परिसर को खाली करा लिया गया।

उल्लेखनीय है कि 2010 में अरब क्रांति की शुरुआत ट्यूनीशिया से ही हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493