पूर्व विश्व चैम्पियन धावक मोंत्सो 2 साल के लिए प्रतिबंधित

गैबोरोन (बोत्सवाना), 18 मार्च (आईएएनएस)। बोत्सवाना की पूर्व 400 मीटर विश्व चैम्पियन एमांटल मोंत्सो पर बीते साल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान प्रतिबंधित दवा लेने के कारण दो साल का प्रतिबंध लगाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार 2010 की राष्ट्रमंडल चैम्पियन और 2011 की विश्व चैम्पियन मोंत्सो को पिछले साल मिथाइल हेक्सानियामिन नामक प्रतिबंधित दवा का इस्तेमाल करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

बोत्सवाना एथलेटिक संघ (बीएए) के अध्यक्ष मोसेस बांत्सी ने मंगलवार को बताया कि एक समिति द्वारा छह महीनों की जांच के बाद फरवरी के आखिर में यह फैसला लिया गया। इस फैसले की प्रति को एथलेटिक्स की विश्व नियामक संस्था आईएएएफ के पास समीक्षा और अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि मोंत्सो 31 साल की हो चुकी हैं और इस प्रतिबंध के कारण अब उनका करियर भी समाप्त हो सकता है। मोंत्सो दक्षिण अफ्रीकी देशों की पहली विश्व चैम्पियनशिप विजेता रहीं। इसके बाद वह लगातार दो बार आईएएएफ डायमंड लीग जीतने में भी सफल रहीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493