ट्रक से टकराई सेनानी एक्सप्रेस, यातायात बाधित

सहेड़ी रेलवे क्रासिंग के गेट कीपर विजय तिवारी ने बताया कि भोर में 4:33 मिनट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जो दिल्ली जा रही थी। उस ट्रेन के लिए रेलवे क्रासिंग बंद था। तभी ट्रक नं. यूपी 52 एक्स 3107 जो गिट्टी लादकर गाजीपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक बैरीयर तोड़ते हुए रेलवे लाइन पर बंद हो गया।

ट्रक चालक ने ट्रक को स्टार्ट करना चाहा लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। इसी बीच ट्रेन आ गई, ट्रक के ड्राइवर व खलासी ने भागकर अपनी जान बचाई। ट्रेन ने ट्रक के अगले भाग में जोरदार टक्कर मारा जिससे वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक के मलबे से पूरा सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया।

जेसीबी से मलबा हटाना व यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से बहाल करने में करीब छह घंटे लग गये। ट्रेन के गार्ड ओपी तिवारी ने बताया कि समय रहते ट्रेन के चालक ने ट्रक को देख लिया था। चालक ने तत्काल एमरजेंसी ब्रेक का प्रयोग कर ट्रेन की गति को कम कर दिया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493