शादी करने जा रहे थे, पहुंच गए हिरासत में

मामले के अनुसार राप्ती सागर एक्सप्रेस झांसी आई तो पूर्व सूचना के आधार पर अनारक्षित बोगी में पहुंची आरपीएफ ने एक युवक व युवती को उतार कर हिरासत में ले लिया। बाद में उन्हें थाने लाया गया। यहां पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि युवती फैजाबाद की रहने वाली है और लड़का गोण्डा का है। युवती की बहन की शादी में दोनों मिले और प्रेम की पींगे बढ़ने लगीं। इसके बाद जब दोनों की शादी की बात आई तो परिजन खिलाफ हो गए।

अत: दोनों ने घर से भागकर शादी करने का निर्णय ले लिया। अब दोनों घर से भागकर चेन्नई जा रहे थे और वहीं पर उन्हें शादी करनी थी। इससे पहले ही वे आरपीएफ की पकड़ में आ गए। आरपीएफ ने दोनों के परिजनों को सूचना भेज दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493