पिता की डांट से गुस्साए बच्चे ने लगाई फांसी, मौत

जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय ओमकार पुत्र मुन्ना लाल लोहिया नगर के पीले क्वार्टर में रहता था। शनिवार की सुबह उसके पिता मुन्ना लाल ने उसे पढ़ाई के लिए डांट दिया, इसी बात से गुस्साए ओमकार ने फांसी लगा ली। अपने बच्चे को फांसी पर लटकते देख उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

पिता ने ओमकार को तुरन्त नीचे उतारा और निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद घर में मातम सा छा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493