‘ट्रस्टडॉक डॉट इन’ को इनोवेटिव आइडिया ऑफ द ईयर का पुरस्कार

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। ‘ट्रस्टडॉक डॉट इन’ ने एलेट्स हेल्थकेयर और वेलनेस शिखर सम्मेलन 2018 में ‘इनोवेटिव आइडिया ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार हासिल किया।

ट्रस्टडॉक डॉट इन का उद्देश्य मरीजों को उन वरिष्ठतम सेवानिवृत्त विशेषज्ञ डॉक्टरों की विशेषज्ञ सलाह प्रदान करना है जिन्होंने देश भर में सबसे अच्छे सरकारी अस्पतालों में सेवा की है। इस साइट पर भारत के 100 से अधिक सरकारी सेवानिवृत्त वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा सलाह दी जाती है।

इन वरिष्ठ डॉक्टरों से 9999-668-222 पर कॉल कर या 56677 पर ट्रस्टडॉक को एसएमएस कर आसानी से सलाह ली जा सकती है। इसके अलावा सलाह के लिए ट्रस्टडॉक डॉट इन पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।

‘ट्रस्टडॉक डॉट इन’ के पदाधिकारी स्वदीप श्रीवास्तव ने कहा, “ट्रस्टडॉक डॉट इन अनुभवी डॉक्टरों की टीम से राय लेकर उन सभी समस्याओं का समाधान करता है, जिसका रोगी अक्सर सामना करते हैं। हमारी साइट पर एम्स, पीजीआई, सफदरजंग, आम्र्ड फोर्सेस आदि जैसे सुपर स्पेशियलिस्ट अस्पतालों से सेवानिवृत्त हुए डॉक्टरों द्वारा सलाह मुहैया कराई जाती है।”

इस साल एलेट्स हेल्थकेयर और वेलनेस शिखर सम्मेलन 2018 में स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्ट व्यक्तियों और विभिन्न संगठनों को भी सम्मानित किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493