ट्रस्ट गठन पर उमा ने कहा, ‘इसी घड़ी का इंतजार था’

नई दिल्ली, 5 फरवरी-भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उपाध्यक्ष उमा भारती ने बुधवार को राम मंदिर ट्रस्ट के गठन की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री जी ने संसद में कैबिनेट के निर्णय की घोषणा की है। ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट’ की देखरेख में मंदिर बनेगा। बस इसी घड़ी का तो इंतजार था, इसी के लिए कभी अयोध्या में प्राण हथेली पर रख लिए थे। प्रधानमंत्री जी का बहुत बहुत अभिनंदन।”

मोदी ने बुधवार को लोकसभा में कहा कि सरकार ने भव्य राम मंदिर के निर्माण और अन्य मुद्दों के लिए ‘श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट’ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस घोषणा की मंत्रियों और शिवसेना और एमएनएस जैसी पार्टियों ने सराहना की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493