Tuesday , 30 April 2024

ब्रेकिंग न्यूज़
Home » खुसुर फुसुर » जौरा के लिए जोर लगाते-लगाते पत्रकार से जोर लगा बैठे मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी

जौरा के लिए जोर लगाते-लगाते पत्रकार से जोर लगा बैठे मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी

February 5, 2020 10:23 am by: Category: खुसुर फुसुर Comments Off on जौरा के लिए जोर लगाते-लगाते पत्रकार से जोर लगा बैठे मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी A+ / A-

(खुसुर-फुसुर) – मप्र भाजपा bjp मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर और एक धाकड़ पत्रकार के बीच bjp president भाजपा अध्यक्ष के कक्ष में गर्मागर्म बहस और अपशब्दों का प्रयोग हुआ ,अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में यह शो मीडिया प्रभारी द्वारा किया गया ,पत्रकार महोदय ने भी जम कर मोर्चा संभाला बाद में अध्यक्ष ने रेफरी की भूमिका निभाते हुए मामला शांत करवाया,मीडिया प्रभारी चुनावों के बाद से अवसाद में हैं और सूत्रों ने बताया जौरा में भी उनका जोर नहीं चल पा रहा है. चम्बल का पानी पिए ये महाशय जब मीडिया प्रभारी बन कर आये थे तो श्रीहीन थे लेकिन वर्तमान चुनावों में भले ही भाजपा हार गयी लेकिन महाशय की किस्मत चमक गयी और उन्होंने श्री विद्या की साधना जम की।

पत्रकारों से उन्होंने सम्बन्ध पहले से ही अच्छे नहीं रखे अब उन्हें इस पद का मोह भी नहीं रहा ,चम्बल के केंद्रीय मंत्री के कृपापात्र पर अब विधायकी चुनाव लड़ने का जोर आ गया है ,साहब ने जौरा के लिए के लिए जोर लगा भी दिया है अब देखना है क्या गुल खिलता है ?

जौरा के लिए जोर लगाते-लगाते पत्रकार से जोर लगा बैठे मप्र भाजपा मीडिया प्रभारी Reviewed by on . (खुसुर-फुसुर) - मप्र भाजपा bjp मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर और एक धाकड़ पत्रकार के बीच bjp president भाजपा अध्यक्ष के कक्ष में गर्मागर्म बहस और अपशब्दों का प्र (खुसुर-फुसुर) - मप्र भाजपा bjp मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर और एक धाकड़ पत्रकार के बीच bjp president भाजपा अध्यक्ष के कक्ष में गर्मागर्म बहस और अपशब्दों का प्र Rating: 0
scroll to top