मध्यप्रदेश: भारतीय वन सेवा के 25 अफसरों का तबादला, आदेश जारी

भोपाल – राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के 25 अधिकारियों को स्थानान्तरित करते हुए नवीन पद्स्थापना आदेश जारीकिए हैं। वन संरक्षक सीधी बृजेन्द्र झा को मुरैना और उप वन संरक्षक अशोक कुमार को उप-संचालक संजय टाइगर रिजर्व, सीधी पदस्थ किया गया है। वन मंडलाधिकारियों में संजीव झा को छतरपुर वन मंडल,राखी नंदा को राज्य वन विकास निगम, एस.के.एस. तिवारी को छिंदवाडा,  एन.एस. यादव को सिवनी, डॉ. अनुपम सहाय को बड़वानी, गौरव चौधरी को दक्षिण बालाघाट,बृजेन्द्र श्रीवास्तव को उत्तर बालाघाट,  संजय कुमार चौहान को मंदसौर, के.एस. पट्टा को डिंडौरी और  एम.पी. सिंह को सीधी वन मंडल में स्थानान्तरित किया गया है। वनमंडलाधिकारी  एम.एल. हरित को झाबुआ वन मंडल,  टी.एस. सूलिया को इंदौर, अनुराग कुमार को दक्षिण बालाघाट, ए.ए. अंसारी को खंडवा,नरेश दोहरे को हरदा, शिवाजी त्रिपाठी को उप वन संरक्षक प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल, श्री प्रकाश कुमार वर्मा को पालपुर कूनो, पी.डी. ग्रेबियाल को दक्षिण बैतूल, राजवीर सिंह विदिशा, महेन्द्र सिंह उइके को दक्षिण सागर, ग्रजेश कुमार बरकडे को उप-संचालक कान्हा टाइगर रिजर्व मंडला, सियाराम सिंह मेहता को सेंधवा और कमल सिंह मसराम को राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर स्थानान्तरित किया गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493