भोपाल – कोरोना वायरस के एक ही परिवार के तीन संदिग्ध मिले

भोपाल- राजधानी में कोरोना वायरस के एक ही परिवार के तीन संदिग्ध मिले हैं। उन्हें सोमवार को एम्स के मेडिसिन विभाग में बने अलग वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी ने कुछ दिन पहले चीन की यात्रा की थी। सर्दी, जुकाम, गले में खरास व बुखार के लक्षण दिखने पर वह दिखाने के लिए एम्स पहुंचे थे। यहां उन्हें भर्ती कर जांच के लिए सुआब के सैंपल एनआईवी पुणे भेजे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि संदिग्धों का कोई रिश्तेदार चीन में रहता है। यह तीनों लोग उसके बुलाने पर घूमने के लिए चीन गए थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493