ट्राई की डाटा शुल्क व्यवस्था के मुख्य बिंदु

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भेदभावपूर्ण डाटा शुल्क (डिसक्रिमनेटरी प्राइसिंग) पर भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की अधिसूचना के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं :

– विषय सामग्री के आधार पर भेदभावपूर्ण डाटा शुल्क नहीं।

– ऐसा कोई समझौता नहीं, जिसकी वजह से डाटा सेवा में भेदभावपूर्ण शुल्क को बढ़ावा मिले।

– इंटरनेट संपूर्ण आबादी को बिना भेदभाव के सुलभ होना चाहिए।

– स्रोत, गंतव्य, एप्लीकेशन और विषय सामग्री के आधार पर अलग-अलग शुल्क नहीं।

– आपात स्थिति के लिए अपवाद का प्रावधान।

– अपवाद की स्थिति में लिए गए शुल्क की जानकारी सात दिनों के भीतर ट्राई को देना जरूरी।

– नियमों के प्रत्येक उल्लंघन के लिए रोजाना 50 हजार रुपये की दर से जुर्माना, जो अधिकतम 50 लाख रुपये हो सकता है।

– भेदभावपूर्ण शुल्क से छोटे कंटेंट प्रदाताओं को नुकसान।

– भेदभावपूर्ण शुल्क से प्रवेश की बाधा पैदा होती है और नवाचार कुंठित होता है।

– ये सेवा प्रदाता कंपनी को नियंत्रणकारी बना सकता है।

– यह भाषण देने और अभिव्यक्ति की आजादी और मीडिया बहुलवाद के विरुद्ध है।

– नियम की दो साल पर या उससे पहले समीक्षा होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493