ट्रेन से कटकर दो युवतियों समेत 3 की मौत

देवरिया, 19 जुलाई (आईएएनएस/आईपीएन)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से दो युवतियों समेत तीन की मौत हो गई। वहीं एक युवती घायल हो गई।

पुलिस ने कहा कि सिरसिया गांव के कुछ लोग धान रोपाई करने पड़ोसी गांव बभनी गए थे। शनिवार देर शाम वापस अपने गांव लौटते समय रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। अचानक अप और डाउन दोनो रेल लाइनों पर ट्रेनें आ गईं। एक ट्रैक पर देवरिया की ओर से वाराणसी जा रही इंटर सिटी तो दूसरे पर बिहार की ओर से मालगाड़ी आ गई।

जल्दी से रेल लाइन पार करने के चक्कर में सभी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में सिरसिया गांव की मैना(15), किरण(22), अरविंद(18) की मौके पर ही मौत हो गई। सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई।

एएसपी एनके सिंह ने बताया कि घायल सोनम को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493