ट्विंकल खन्ना बनीं लॉरियल प्रोफेशनेल की ब्रांड एम्बेसेडर

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। सैलो ब्रांड लॉरियल प्रोफेशनेल ने ट्विंकल खन्ना को पहला भारतीय ब्रांड एम्बेसेडर बनाया है।

1 मार्च को गोवा में आयोजित लॉरियल प्रोफेशनेल इंडियन हेयरड्रेसिंग अवार्डस में ट्विंकल खन्ना के नए ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर सैलों और हेयर ड्रेसिंग इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं।

भारतीय हेयर ड्रेसिंग इंडस्ट्री को इस समारोह का बेसब्री से इंतजार रहता है और इसमें हेयर ड्रेसिंग इंडस्ट्री के नए मानक कायम होते हैं। क्रिएटिवीटी और इनोवेशन साल-दर-साल नई ऊंचाइयों को छूता है। इस अवसर पर ट्विंकल खन्ना ने कलर ट्रॉफी प्रदान किया जो हेयर ड्रेसिंग का भारत में सबसे चहेता और प्रतिष्ठित सम्मान है।

लॉरियल प्रोफेशनेल की जीएम सुजन वर्गीज ने बताया, “लॉरियल प्रोफेशनेल ब्रांड ने हमेशा इनोवेशन को महत्व दिया है और ट्रेंड में रहा है। हमारे लिए ट्विंकल खन्ना एक लाजवाब ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। वे ग्लैमरस हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप हैं। लॉरियल प्रोफेशनेल के लिए खूबसूरती के इस सफर में ट्विंकल का पार्टनर होना बहुत खुशी की बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493