ट्विशा शर्मा केस:दिल्ली में होगा दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल-रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। मायके पक्ष ने शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए एम्स दिल्ली में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। बुधवार को ट्विशा के परिजनों ने मंत्रालय पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि राज्य सरकार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए पत्र लिखेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यदि परिवार चाहता है तो ट्विशा के पार्थिव शरीर को दिल्ली एम्स ले जाने के लिए सरकार परिवहन की पूरी व्यवस्था करेगी।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति देने का अंतिम अधिकार न्यायालय के पास है। इस बीच भोपाल पुलिस ने भी साफ किया है कि उसे पुनः पोस्टमार्टम से कोई आपत्ति नहीं है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस संजय कुमार ने कहा कि इस संबंध में निर्णय कोर्ट ही करेगा। जबकि, मामले की जांच फिलहाल एसआईटी कर रही है।

ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। उनकी शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के कटारा हिल्स निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ सिंह की मां गिरीबाला सिंह मध्यप्रदेश की रिटायर्ड जज हैं। शादी के करीब पांच महीने बाद 12 मई 2026 की रात ट्विशा अपने ससुराल में फंदे से लटकी मिली थी। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है। जबकि, मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित हत्या करार दिया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493