भोपाल: तरण पुष्कर में स्विमिंग के दौरान बिगड़ी बच्चों की तबीयत

भोपाल-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर-1 स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में बुधवार शाम स्विमिंग के दौरान करीब चार बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्चों को तुरंत जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि दो बच्चों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे प्रकाश तरण पुष्कर में 20 से 25 बच्चे स्विमिंग कर रहे थे। इसी दौरान पानी में मौजूद कुछ बच्चों की अचानक तबीयत खराब होने लगी। बच्चों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

घटना में प्रभावित बच्चों में 15 वर्षीय आध्या जैन भी शामिल हैं। उनके परिजन सचिन जैन ने बताया कि उनकी बेटी स्विमिंग के लिए तरण पुष्कर गई हुई थी। स्विमिंग के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और हालत ऐसी हो गई कि वह बेहोशी जैसी स्थिति में पहुंच गई थी। वहां मौजूद महिलाओं ने तुरंत उसे जेपी अस्पताल पहुंचाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481