IPL 2026:वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी

जयपुर-इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में मंगलवार को जयपुर के संवाई मानसिंह स्टेडियम में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का तूफान देखने को मिला. लखनऊ सुपर जायंट्स ने यहां मिचेल मार्श (96) की दमदार पारी की बदौलत मेजबान टीम को 221 रनों की चुनौती पेश की थी. रॉयल्स के लिए खुद को प्लेऑफ की दौड़ में बनाए रखने के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी. ऐसे में उसके 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एक बार फिर यह जिम्मेदारी निभाई और टीम की जीत तय कर दी. उन्होंने सिर्फ 38 बॉल की पारी में 7 चौके और 10 छक्के जमाकर 93 रन ठोककर रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई. राजस्थान ने यह मैच 5 बॉल बाकी रहते अपने नाम कर लिया.

इस जीत की बदौलत राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्वॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर आ गई है. अब तक खेले 13 मैचों में यह उसकी 7वीं जीत है और अब उसे लीग स्टेज में बचे एकमात्र मैच में मुंबई इंडियन्स से भिड़ना है. टीम यहां भी जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी.

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481