ट्विशा शर्मा डेथ केस: पुलिस की कस्टडी में आरोपी पति समर्थ सिंह, डीकंपोज बॉडी का दोबारा होगा पोस्टमार्टम

नई दिल्ली-एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा केस में आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वह शुक्रवार शाम जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था. इससे पहले जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा शर्मा का दोबारा पोस्टमॉर्टम करने की मंजूरी दे दी है. ट्विशा के परिजनों ने दिल्ली के AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की अर्जी दी थी. इसपर कोर्ट की सहमति मिल चुकी है. कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव को सुरक्षित रखने को भी कहा है. पूरे मामले की जांच CBI करेगी. मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए सहमति दे दी है.

इस बीच समर्थ सिंह के वकील कहा कि उन्हें दूसरे पोस्टमॉर्टम से कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन उन्होंने मांग की पोस्टमॉर्टम के बाद शव को ससुराल वालों (आरोपी के परिवार) को सौंप दिया जाए. इसपर SG (सॉलिसिटर जनरल) ने कहा दूसरे पोस्टमॉर्टम का मतलब किसी पर उंगली उठाना नहीं है, बल्कि इससे सभी पक्षों का भरोसा बढ़ेगा. SG ने आगे कहा कि उन्हें पहली रिपोर्ट की सही होने या संबंधित डॉक्टर की काबिलियत पर कोई शक नहीं है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493