82 वर्षीय बदन सिंह व उनकी पत्नी कमला देवी (80 वर्ष) वृद्ध होने की वजह से चलने फिरने में असमर्थ हैं। मतदान करने का जुनून उन्हें पोलिंग बूथ की ओर खींच लाया। एक ठेले पर बैठकर बुजुर्ग दंपति पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कुछ ऐसा ही नजारा भोगांव के नेशनल इंटर कॉलेज के बूथ पर देखने को मिला, यहां 85 वर्षीय रामदेवी अपने बेटों के साथ बाइक से वोट डालने पहुंची, तो वहीं 75 वर्षीय शांतिदेवी ने भी लाठी के सहारे पोलिंग बूथ पर आकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
dharmpath.com dharmpath