डब्ल्यूटीओ वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया : प्रभु

ब्यूनस आयर्स, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि यह पहली बार हुआ है कि हाल में समाप्त हुए 11वें विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के मंत्रियों के सम्मेलन में वार्ता की विफलता के लिए भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया।

इस हफ्ते की शुरुआत में हुए 11वें मंत्री स्तरीय सम्मेलन में वार्ता विफल रही, क्योंकि अमेरिका व अन्य दूसरे देश बहुपक्षीय व्यापार संस्था के सदस्यों द्वारा सार्वजनिक खाद्य भंडारण के मुद्दे का स्थायी समाधान खोजने की अपनी प्रतिबद्धता से मुकर गए।

प्रभु ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, “हम यहां खुले दिमाग से आए थे। यह पहली बार है कि भारत को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा रहा है.. हम निश्चित तौर पर खलनायक के तौर पर नहीं लौट रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हम जानते थे कि जिस तरीके से अमेरिकी प्रशासन वैश्विक व्यापार प्रणाली की सक्षमता पर सवाल कर रहा है व आगे बढ़ रहा है, इससे कुछ होने नहीं जा रहा है।”

मंत्री ने कहा कि भारत खाद्य भंडारण के मुद्दे के स्थायी हल के लिए उत्सुक है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493