ढाका, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम ने रविवार को मोहम्मद मोस्तोफा कमाल स्टेडियम में खेले गए सैफ अंडर-15 चैम्पियनशिप के अपने पहले मैच में भूटान को 3-0 से हरा दिया।
भारत के लिए क्रितिना, प्रियंका और प्रतिक्षा ने चौथे, 11वें और 19वें मिनट में गोल किए।
भारत ने मैच के शुरुआती मिनटों में ही गोल कर दिया था। उसके लिए पहला गोल क्रितिना ने किया। इसके बाद प्रियंका ने भारत की बढ़त को दो गुना कर दिया।
डिफेंडर प्रतिक्षा ने भी अपने नाम गोल दर्ज कराते हुए भारत को 3-0 से जीत दिलाई।
अगले मैच में भारत का सामना 19 दिसंबर को नेपाल से होगा।
dharmpath.com dharmpath