विश्वविद्यालय पीठ की योजना जनवरी में पेश करेंगे

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूसीजी) ने विश्वविद्यालयों से दीनदयाल उपाध्याय व स्वामी दयानंद सरस्वती के नाम पर पीठ स्थापित करने की योजनाओं का प्रस्ताव जनवरी में प्रस्तुत करने को कहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, विश्वविद्यालयों को विशेषज्ञ समिति के समक्ष 10 व 11 जनवरी को प्रस्ताव पेश करने को कहा गया है। इसके बाद समिति उच्च शैक्षिक संस्थाओं के लिए केंद्रीय वित्तपोषण एजेंसी को रपट जमा करेगी।

यूजीसी ने इस साल की शुरुआत में विश्वविद्यालयों से दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर पीठ स्थापित करने के लिए प्रविष्टियां मांगी थी। उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे। जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी का उदय हुआ। दयानंद सरस्वती 19वीं सदी के समाज सुधारक थे।

इस तरह से स्थापित पीठ ‘सामाजिक आर्थिक विचार व एकीकृत मानववाद’ व ‘समाज सुधार/समाज जागरूकता’ के क्षेत्र में काम करेंगे।

इस तरह के कई पीठ कई विश्वविद्यालयों में स्थापित किए गए हैं, जो देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वैज्ञानिकों व नोबेल पुरस्कार विजेताओं सहित जानी-मानी हस्तियों के नाम पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493