डाटाविंड का नया 7-इंच टैबलेट लांच

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। डाटाविंड इंक ने 5,999 रुपये (लगभग 90 डॉलर) में नया टैबलेट पीसी आई3जी7 पेश किया है। कंपनी ने यह जानकारी शुक्रवार को एक बयान में दी।

डाटाविंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत सिंह तुली ने कहा, “नए उत्पाद में ग्राहकों को बेहतर प्रौद्योगिकी और बेजोड़ स्टाइल का अनोखा मेल दे रहे हैं। कम कीमत के हमारे इंटरनेट-इनैबल्ड उत्पाद अधिकाधिक लोगों को डिजिटल युग में आने का अवसर देंगे।”

एक बयान के मुताबिक, टैबलेट पीसी आई3जी7 में 8 जीबी का इन-बिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें एंड्रायड लॉलिपॉप 5.1 भी है। यह वाई-फाई, ब्ल्यूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी का विकल्प भी देता है। टैबलेट सिम के माध्यम से 3 जी को भी सपोर्ट करता है।

टैबलेट के बैटरी का टॉक टाइम 4 घंटे तक का है जबकि स्टैंडबाई टाइम पांच दिनों तक का है। इसमें एचडी प्लेबैक का फीचर भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493