डाबर ओडोमॉस भी डेंगू के खिलाफ जंग में उतरा

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। डाबर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को डेंगू बुखार के खिलाफ जंग में शामिल होकर डेंगू जागरूकता मुहिम का आयोजन किया। नई दिल्ली के महिपालपुर में अर्जुन कैम्प में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मच्छर से होने वाली इस जानलेवा बीमारी के खतरों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। डाबर इंडिया लिमिटेड ने गुरुवार को डेंगू बुखार के खिलाफ जंग में शामिल होकर डेंगू जागरूकता मुहिम का आयोजन किया। नई दिल्ली के महिपालपुर में अर्जुन कैम्प में आयोजित इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मच्छर से होने वाली इस जानलेवा बीमारी के खतरों के प्रति संवेदनशील बनाना है।

डाबर के मॉस्क्यिुटो रिपलेंट ब्रांड ओडोमॉस ने हेल्थ एजूकेशन साउथ वेस्ट (एचईएसडब्लू) और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के सहयोग से एक कैम्प का आयोजन किया, जिसमें लगभग 800 लोगों ने हिस्सा लिया। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के चिकित्सक डॉ. अरुण चैहान और नजफगढ़ के डीएचओ डॉ. विवेकानंद चौहान ने कैम्प में सत्रों का संचालन किया। इसकी मदद से स्थानीय निवासियों को अपने आसपास के वातावरण की साफ-सफाई रखने और खुद को डेंगू से बचाने के साधनों के महत्व के बारे में सिखाया गया।

डाबर इंडिया लिमिटेड के मार्केटिंग हेड-होम एवं पर्सनल केयर प्रवीण जयपुरियार ने कहा, “दिल्ली के नगर निगम (एमसीडी) की 30 जुलाई 2016 की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 119 लोग डेंगू बुखार से पीड़ित हैं। इस साल पुष्ट मामलों की संख्या 2015 में पंजीकृत मामलों की संख्या से दुगुने से भी अधिक है। यह डेंगू को बारिश के मौसम में और उसके बाद सबसे खतरनाक बीमारी बनाती है। डाबर ओडोमॉस, एक प्रमुख पर्सनल एप्लीकेशन मॉस्क्यिुटो रिपलेंट क्रीम ब्रांड, द्वारा इन शिवरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि क्षेत्रों में संक्रमण के बारे में जागरूकता पैदा की जा सके जहां इसके होने का सबसे अधिक खतरा है। इन शिविरों की मदद से, हम लोगों को मच्छरों के प्रजनन को रोकने और खुद को मच्छरों से होने वाली डेंगू जैसी बीमारियों से बचाने के विभिन्न तरीकों के बारे में शिक्षित करना चाहते हैं।”

डेंगू जागरूकता पर एक सत्र के अलावा समुदायों में डेंगू की उपस्थिति की जांच के लिए ऑन-साइट विजिट्स भी की गईं। इसमें कई भागीदारीपूर्ण गतिविधियां शामिल थीं जैसे कि रैली दौड़ और डेंगू पर क्विज जिसमंे महिलाओं ने हिस्सा लिया। डाबर ने स्थानीय निवासियों को ओडोमॉस का भी वितरण किया। यह डेंगू करने वाले मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा की पेशकश करने की दिशा में उठाया गया एक कदम था।

जयपुरियार ने बताया, “लोकप्रिय धारणा के विपरीत, डेंगू एडीज मच्छर द्वारा फैलता है और यह दिन के समय अधिक सक्रिय रहता है। बगीचों अथवा स्कूलों में खेल रहे बच्चों को इन मच्छरों द्वारा काटे जाने का खतरा होता है। यहां तक कि दफ्तर में काम कर रहे लोगों पर भी इन मच्छरों द्वारा काटे जाने पर बीमार पड़ने का जोखिम रहता है। ओडोमॉस एकमात्र पर्सनल एप्लीकेशन उत्पाद है, जिसके द्वारा दिन के समय इस तरह की बीमारियां फैलाने वाले मच्छरों से संपूर्ण सुरक्षा की पेशकश की जाती है। ओडोमॉस का नियमित इस्तेमाल करने के साथ ही अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर हमें डेंगू से सबसे प्रभावशाली ढंग से मुकाबला करने में मदद मिल सकती हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493