डिंडोरी, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में वैवाहिक आयोजन से लौट रहे लोगों से भरा मिनी टक शुक्रवार की रात को अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में पांच महिलाओं सहित छह की मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, भुसंडा गांव से लोग सिघनपुरी वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे, वे शुक्रवार की देर शाम को मिनी ट्रक से सिंघनपुरी से अपने गांव को लौट रहे थे, तभी करई गांव के पास मिनी ट्रक अनियिंत्रत होकर पलट गया।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा समनापुर थाना क्षेत्र में हुआ है, इस हादसे में पांच महिलाओं और एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 30 लोग घायल हो गए। घायलों को समनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath