डिज्नी के खलनायकों की तस्वीरें अमेरिकी डाक टिकटों पर

लॉस एंजेलिस, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी पोस्टल सर्विस ने 20 नए डाक टिकट जारी किए हैं, जिन पर डिज्नी के 10 खलनायकों की तस्वीरें हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज के मुताबिक, डाक टिकटों पर कई क्लासिक किरदारों जैसे ‘स्नो व्हाइट एंड द सेवन ड्वाफ्र्स’, ‘पीटर पैन’ के कैप्टन हूक, ‘स्लीपिंग ब्यूट’ की मैलेफिसेन्ट और ‘द लॉयन किंग’ के स्कार की तस्वीरें हैं।

हर डाक टिकट पर डिज्नी के खलयानकों के साथ उनके नाम भी लिखे हैं।

पोस्टमास्टर जेनेरा मेगन जे. ब्रेनन ने कहा, “ये डाक टिकट हमारे द्वारा यह इजहार करने का तरीका है कि डिज्नी के खलनायक पात्र हमेशा हमारा मनोरंजन करते रहेंगे और डिज्नी की कलात्मकता और कहानी कहने की कुशलता के रूप में सेवा प्रदान करते रहेंगे।”

साल 2012 में डिज्नी अमेरिकी डाक सेवा से जुड़ा था और ‘फाइडिंग नेमो’, ‘ट्वाय स्टोरी’ और ‘मान्सटर्स, इंक’ के किरदारों पर डाक टिकट जारी किए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493