पंजाब, हरियाणा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान

चंडीगढ़, 17 जुलाई (आईएएनएस)। देश के 14वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए पंजाब और हरियाणा में सोमवार सुबह से मतदान जारी है।

मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। विधायक अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए विधानसभा पहुंच रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मतदान से पहले सभी कांग्रेस विधायकों को सुबह के नाश्ते के लिए बुलाया था।

इस मुद्दे पर बैठक के लिए कांग्रेस विधायक बाद में पंजाब भवन में इकट्ठा हुए।

पंजाब में मार्च से कांग्रेस की सरकार है। 117 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के 77 विधायक हैं।

हरियाणा विधानसभा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कमल गुप्ता और लतिका शर्मा शुरुआती घंटों में वोट डालने वालों में शामिल रहे।

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 47 विधायक हैं।

नए राष्ट्रपति के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद और विपक्षी पार्टियों की संयुक्त उम्मीदवार पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के बीच मुकाबला है।

सभी निर्वाचित सांसद और विधायक प्रणब मुखर्जी के उत्तराधिकारी के चुनाव के लिए मतदान कर रहे हैं, जिनका कार्यकाल 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493