डीटीसी चालकों की हड़ताल से यात्री परेशान

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अपने एक साथी की पीट-पीटकर हत्या के विरोध में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों के चालक सोमवार को हड़ताल पर हैं, जिसके कारण यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह दफ्तर जाने के लिए डीटीसी बसों की सेवा लेने वालों को खूब परेशानी हो रही है।

चालकों की हड़ताल के कारण डीटीसी बसें सड़कों से नदारद हैं, जिससे दिल्ली मेट्रो तथा निजी ऑटोरिक्शा की तरफ लोगों की भीड़ उमड़ गई है।

गौरतलब है कि 42 वर्षीय चालक अशोक की पश्चिमी दिल्ली के मुंडका इलाके में एक मोटरसाइकिल सवार ने अपनी मोटरसाइकिल को टक्कर मारे जाने के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493