डेंगू, चिकनगुनिया पर केंद्रित होगा एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला

नई दिल्ली, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। इस वर्ष एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला डेंगू, चिकनगुनिया और जीका पर केंद्रित होगा। मेले का आयोजन 25 से 29 अक्टूबर को तालकटोरा इनडोर स्टेडियमए नई दिल्ली में एमटीएनएलए, एनडीएमसी और एमसीडी के सहयोग से होगा।

हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया (एचसीएफआई) ने अपने सालाना समारोह एमटीएनएल परफेक्ट हेल्थ मेला 2016 की घोषणा कर दी है।

बड़े स्तर पर स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनोरंजन के जरिए आयोजित होने वाले सालाना मेले की थीम इस साल ‘वन हेल्थ’ है और चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया और जीका जैसे मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों पर केंद्रित होगा।

एचसीएफआई के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि परफेक्ट मेला ‘वन हेल्थ’ के महत्व पर पूरी तरह केंद्रित होगा, ताकि मिल-जुल कर सभी क्षेत्रों में लोकल, नेशनल और ग्लोबल स्तर पर हम लोगों, जीवों और पर्यावरण की बेहतर सेहत का लक्ष्य हासिल कर सकें। हम मच्छरों से होने वाली बीमारियों और अनावश्यक प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन के खतरों के बारे में जागरूकता फैलाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493