‘डेडपूल’ विश्व में सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म

लॉस एंजेलिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स की सुपरहीरो वाली फिल्म ‘डेडपूल’ ने आधिकारिक तौर पर पूरे विश्व में अब तक 74.5 करोड़ डॉलर का करोबार किया है। टिम मिलर निर्देशित यह फिल्म पिछले माह भारत में रिलीज हुई।

कमाई के मामले में इसने साल 2003 की फिल्म ‘द मैट्रिक्स रिलोडेड’ (74.21 करोड़ डॉलर) का रिकार्ड तोड़ दिया है, जो इससे पहले आर-रेटेड फिल्मों में दुनिया की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म थी।

वेबसाइट ‘ईडब्लू डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी अमेरिका में ‘डेडपूल’ 34.94 करोड़ डॉलर करोड़ का कारोबार कर चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह घरेलू स्तर पर सर्वाधिक कमाई करने वाली आर-रेटेड फिल्मों में ‘अमेरिकन स्नाइपर’ का स्थान ले सकती है, जो फिलहाल 35.01 करोड़ डॉलर कमाई के साथ दूसरे स्थान पर है।

‘द पैशन ऑफ द क्राइस्ट’ 37.08 करोड़ डॉलर के कारोबार के साथ अब भी पहले स्थान पर है।

अमेरिका के फिल्म रेटिंग सिस्टम ‘मोशन पिक्चर एसोसिएशन ऑफ अमेरिका’ के अनुसार, 17 साल से कम आयु के बच्चों को अभिभावकों और वयस्कों के साथ ही आर-रेटेड फिल्में देखने की अनुमति है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493