डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हारीं मारिन

ओडेंसे, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी कैरोलीना मारिन को डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी मारिन को यागामुची ने एक घंटे 22 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-19, 18-21 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रियो ओलम्पिक में बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने वाली मारिन ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की। लेकिन तीसरे सेट में यागामुची ने जीत हासिल की और मुकाबला अपने नाम किया।

स्पेन की बैडमिंटन खिलाड़ी मारिन ने जांघ में चोट के कारण तीसरे सेट की शुरुआत से पहले मेडिकल टाइमआउट भी लिया था। लेकिन, वह पूरी तरह फिट नहीं दिखीं और उन्हें सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493