नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने गुरुवार को कहा कि उसका शुद्ध लाभ मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 14 फीसदी अधिक रहा।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि उसका शुद्ध लाभ 625.65 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 550.39 करोड़ रुपये था।
कुल आय इस दौरान बढ़कर 3,770.25 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 3,536.02 करोड़ रुपये थी।
dharmpath.com dharmpath