ढाका मॉल में आग, 12 लोग फंसे (लीड-2)

ढाका, 21 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बशुंधरा शहर सिटी स्थित शॉपिंग मॉल में आग लगने से 12 लोग अंदर फंस गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ये लोग इमारत की छत पर फंसे हुए हैं और दमकलकर्मी इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पहले दमकलकर्मियों ने 15 से 20 लोगों को बचाया।

अधिकारियों ने कहा कि 18 दमकलकर्मी आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। यह आग स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11.23 बजे लगी।

वेबसाइट ‘बीडीन्यूज डॉट कॉम’ के मुताबिक, मॉल की पांचवी मंजिल में लगी आग के बाद मॉल के दुकानदारों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ढाका उत्तरी नगर निगम के महापौर अनीसुल हक ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हक ने कहा, “यदि दमकल विभाग को जरूरत है तो हम इमारत की छत पर फंसे लोगों को बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रबंध कर सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493