नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के साथ रविवार को हुई एक मुठभेड़ के बाद कम से कम पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी कई आपराधिक मामलों में वांछित हैं।
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 में पूर्वाह्न 10.15 बजे के आसपास शुरू हुई मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस कॉस्टेबल और गिरफ्तार अपराधियों में से दो जख्मी हो गए।
पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) विक्रमजीत सिंह ने कहा, “गिरफ्तार अपराधियों में दो -सुधीर, विजय- और एक पुलिसकर्मी प्रदीप को गोली लगी है।”
अधिकारी ने कहा कि प्रदीप की जांघ में गोली लगी है।
जांच दल के करीबी एक अन्य पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अन्य तीन अपराधियों की पहचान संजय, फरमान और सनी के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जो मुठभेड़ स्थल से कुछ मीटर दूर बेगमपुर जांच चौकी के पास उनके वाहन से आगे बढ़ रहे थे।
अधिकारी ने कहा, “जब पुलिस टीम ने उन्हें आत्मसर्मपण के लिए कहा तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी।”
dharmpath.com dharmpath