चेन्नई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा मंगलवार को 20 लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने आंध्रे प्रदेश के मुख्यमंत्र एन. चंद्रबाबू नायडू से इस मामले की ‘विश्वसनीय जांच’ करवाए जाने की अपील की है।
नायडू को लिखे पत्र में पन्नीरसेल्वम ने कहा है, “मैं आपसे इस मामले में विश्वसनीय एवं तेज जांच करवाने का अनुरोध करता हूं, ताकि सही तथ्य सामने आ सकें और संभावित मानवाधिकार उल्लंघन की जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।”
पन्नीरसेल्वम ने कहा, “किसी तरह के मानवाधिकार उल्लंघन होने के मामले में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जिनके कारण यह मौतें हुईं उनके खिलाफ कार्रवाई हो तथा पीड़ितों को परिवार वालों को उचित मुआवजा मिले।”
पन्नीरसेल्वम के अनुसार, मृतकों में कई तमिलनाडु में तिरुवन्नामलाई और वेल्लूर जिलों को रहने वाले थे।
उन्होंने चंद्रबाबू नायडू को लिखी चिट्ठी में कहा है, “मृतकों के अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने की संभावनाएं हैं, इसके बावजूद पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन में इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतें घटना को लेकर चिंता पैदा करने वाली है कि क्या सुरक्षा बलों ने पर्याप्त संयम से काम लिया था।”
dharmpath.com dharmpath