तमिलनाडु के किसानों के ऋण माफ किए जाएं : स्टालिन

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के कोषाध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शनिवार को सूखा राहत निधि की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रहे तमिलनाडु के किसानों से मुलाकात की और उनके ऋण माफ किए जाने की मांग की।

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंदोलनरत किसानों को ऋण में राहत प्रदान करने की मांग की।

स्टालिन ने संवाददाताओं से कहा, “जैसे भाजपा ने हाल ही में अपने चुनावी घोषणापत्र में उत्तर प्रदेश में किसानों का ऋण माफ करने का वादा किया है, उसी प्रकार उसे तमिलनाडु के किसानों के लिए भी यही वादा करना चाहिए।”

प्रदर्शन स्थल पर स्टालिन के अलावा मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रीय सचिव डी. राजा, डीएमके सांसद तिरुचि शिवा और टी.के.एस. एलंगोवन भी मौजूद थे।

किसानों का प्रदर्शन जंतर मंतर पर शनिवार को 19वें दिन भी जारी रहा, जहां वे अपने राज्य में आत्महत्या करने वाले किसानों की खोपड़ियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऋण माफी की मांग करते हुए कई किसानों के मुंह में चूहे और सांप भी नजर आए।

रपटों के अनुसार, तमिलनाडु में 2016 में पड़े सूखे के बाद से 200 से अधिक किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

किसानों ने सूखा राहत पैकेज और ऋण माफी के तौर पर केंद्र से 40,000 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493