तमिलनाडु के नेताओं ने सोमनाथ के निधन पर शोक जताया

चेन्नई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु के नेताओं ने सोमवार को लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया।

मुख्यमंत्री के.पलनीस्वामी ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी दस बार सांसद चुने गए। उन्होंने 2004 से 2009 के बीच बड़ी ही कुशलता से लोकसभा के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला।

पीएमके संस्थापक एस.रामदास ने कहा कि सोमनाथ चटर्जी बेजोड़ शख्सियत थे और उन्हें हर पार्टी के नेताओं का सम्मान प्राप्त था और हर पार्टी के नेता उनके मित्र थे।

द्रमुक नेता एम.के.स्टालिन ने कहा कि चटर्जी उनके दिवंगत पिता व द्रमुक अध्यक्ष एम.करुणानिधि के अच्छे दोस्त थे।

सोमनाथ चटर्जी का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493