सऊदी गठबंधन के खिलाफ यमन में बच्चों का प्रदर्शन

सना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। यमन की राजधानी सना में बच्चों ने एकत्र होकर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन के हवाई हमले के खिलाफ विरोध जताया।

तीन बसों को निशाना बनाकर की गई हालिया बमबारी में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें अधिकांश बच्चे थे।

इस हमले के पीछे सऊदी गठबंधन का हाथ माना जा रहा है।

गुरुवार को पश्चिमोत्तर शहर सादा के पास इस्लामी मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक शैक्षिक ग्रीष्मकालीन शिविर के लिए बच्चों को ले जाने वाली एक बस को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम 40 बच्चों की मौत हुई।

दो अन्य बसों को भी निशाना बनाया गया।

कुछ बच्चों के हाथों में तख्तियां थीं जिसमें लिखा था, ‘यमन में खून बह रहा है, बचपन को बचाओ।’

रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि वह बसों पर हमले की जांच करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493